करंट लगने से घायल बीआईटी मेसरा का छात्र अब स्वस्थ
रांची, अक्टूबर 7 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिड़ला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), मेसरा के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ईसीई) विभाग के प्रथम वर्ष के छात्र निशांत कुमार, जो मंगलवार को वॉलीबॉल खेलते समय करंट लगने से घायल हो गया था, उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। संस्थान के अनुसार छात्र अब स्वस्थ है और बुधवार को उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। इलाज के बाद वह हॉस्टल लौट गया है। बुधवार को छात्र के माता-पिता भी पहुंच गए थे। निशांत को मंगलवार की शाम वॉलीबॉल खेलते समय करंट लग गया था। वह हॉस्टल नंबर-2 में रहता है। हॉस्टल के बाहर वॉलीबॉल खेलते समय गेंद लाने के दौरान वह एक लाइटिंग पोल के पास गया, जहां उसे बिजली का झटका लगा। घटना के तत्काल बाद उसे बीआईटी मेसरा की डिस्पेंसरी ले जाया गया। बाद में तबियत खराब होने की शिकायत के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.