बागेश्वर, मई 21 -- बागेश्वर। कोतवाली पुलिस क्षेऋ के अंतर्गत खोली गांव निवासी 48 वर्षीय शेखर राम पुत्र प्रेम राम निवासी खोली बुधवार की शाम करीब सात बजे अपने गांव जा रहा था। गांव में ही घर जाते समय ट्रांसफार्मर से करंट लगने से झुलस गए। ग्रामीण उसे घायलावस्था में जिला अस्पताल लाए। जहां घायल का उपचार चल रहा है। इस हादसे में उसके हाथ व पांव झुलसे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...