मुरादाबाद, फरवरी 26 -- क्षेत्र के गांव नियामतपुर में गुरुवार को खेत पर ट्यूबवेल चलाने के लिए तार ठीक करते समय ग्रामीण मजदूर को करंट लग गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर तक खेत से वापस न लौटने पर परिवार के लोग ढूंढने के लिए पहुंचे तो युवक अचेत पड़ा हुआ था। आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार में सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। थाना सोनकपुर क्षेत्र के गांव नियामतपुर निवासी 19 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र रामवीर सिंह मजदूर था। वह शाम के वक्त जंगल में एक किसान के टयूबवेल को चलाने के लिए गया हुआ था। इसी बीच केवल में कट लगा हुआ था। जिसे ठीक करने का प्रयास कर रहा था। इसी बीच ग्रामीण को करंट लग गया। करंट लगने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घर न लौटने पर आसपास के लोगों ने और ग्रामीणो...