करंट लगने से कैंजरी के मजदूर की हरियाणा में मौत, कोहराम
खगडि़या, जून 1 -- बेलदौर । एक संवाददाता कैंजरी पंचायत के वार्ड नंबर आठ निवासी निरो साह के 40 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार की मौत बिजली करंट लगने से हो गई। घटना रविवार की सुबह हरियाणा के हर्ष विहार थाना के प्रताप नगर कॉलनी की बताई जा रही है। मृतक अपने पीछे पत्नी बबीता देवी, दो पुत्र एवं दो पुत्री छोड़ गए हैं। जिसका रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। आस पास के लोगों के द्वारा शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देकर चुप करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा है। परिजनों के मुताबिक मनोज कुमार राजमिस्त्री का काम करता था। यह भी पढ़ें- करंट लगने से कैंजरी के मजदूर की हरियाणा में मौत, कोहराम घटना के समय वह अपने सहयोगी मजदूर के साथ तीन मंजिला भवन पर प्लास्टर लगाने का कार्य कर रहे थे। इसी क्रम में वह नंगे तार के संपर्क में आ गया, जिससे उसकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.