मुंगेर, मई 9 -- मुंगेर, निज संवाददाता। धरहरा प्रखंड अंतर्गत बंगलवा गांव में शनिवार को घर निर्माण के दौरान करंट लगने से एक 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान बंगलवा निवासी आनंद यादव के पुत्र प्रवीण कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ​परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रवीण अपने घर के निर्माण कार्य में हाथ बंटा रहा था। इसी दौरान वह पास से गुजर रहे मोटर के तार की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि मोटर का तार छत के लोहे के छड़ (सरिया) के संपर्क में था, जिससे पूरे ढांचे में करंट फैल गया था। यह भी पढ़ें- सोनपुर के राहर दियारा में करंट लगने से पिता की मौत, पुत्र समेत तीन झुलसे प्रवीण ने अनजाने में जैसे ही उसे छुआ, वह बुरी तरह झुलस गया। आनन-फानन में स्थानीय लोग और परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्स...