गढ़वा, मार्च 20 -- गढ़वा। सदर थाना क्षेत्र के अन्नराज नवाडीह गांव निवासी शाहिद अंसारी की पुत्री 14 वर्षीया जयवा खातून शुक्रवार को करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। परिजनों ने बताया कि जयवा अपने घर की साफ सफाई कर रही थी। उसी क्रम में बिजली के तार में उसका हाथ सट गया। उससे वह करंट की चपेट में आ गई। परिजनों ने उसे घायल अवस्था में उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.