करंट लगने से ओएचई से गिरा रेलवे का टेक्नीशियन, मौत
प्रयागराज, सितम्बर 23 -- छिवकी रेलवे स्टेशन पर ओवर हेड इक्विपमेंट (ओएचई) पर काम कर रहा रेलवे का टेक्नीशियन करंट का झटका लगने से गिर गए। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोटें आईं और बुधवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना मंगलवार दोपहर करीब 12:30 से एक बजे के बीच छिवकी स्टेशन के एफओबी तीन के पास पोल संख्या 815/24 पर हुई। बताया गया कि सूबेदारगंज डिपो में तैनात सीनियर टेक्नीशियन अमितेश घोष विद्युत लाइन पर काम कर रहे थे। इसी दौरान वह विद्युत लाइन की चपेट में आ गए और रेलवे पटरी के पास नीचे गिर पड़े। करंट लगने के साथ नीचे गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई। यह भी पढ़ें- छिवकी स्टेशन पर करंट की चपेट में आया रेलकर्मी, सिर में गंभीर चोट रेलकर्मियों ने नैनी स्थित एक अस्पताल में तत्काल अमितेश का प्राथमिक उपचार कराया। जहां पर हालत गंभीर होने पर उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.