गौरीगंज, मार्च 28 -- मुसाफिरखाना। घर में पंखा लगाते समय विद्युत करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बैजनाथ (50) पुत्र राम दुलार निवासी रसूलाबाद शुक्रवार की देर शाम को अपने ही घर में पंखा लगा रहे थे, इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए। आनन फानन में परिजन उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डाक्टरों ने बैजनाथ को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...