करंट लगने से आईटीआई के छात्र की मौत
आजमगढ़, जून 28 -- मेहनाजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के दरियापुर नेवादा गांव में शनिवार की सुबह घर के पास करंट की चपेट में आने से आईटीआई के छात्र की मौत हो गई। वह घर के पास गिरे बिजली के तार की चपेट में आग गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर नेवादा गांव निवासी 25 वर्षीय अंकित चौरसिया जौनपुर जनपद में इलेक्ट्रीशियन में आईटीआई कर रहा था। पढ़ाई के साथ-साथ इटैली बाजार में फल की दुकान भी चलाता था। वह शनिवार की सुबह सोकर उठने के बाद शौच के लिए घर से खेत की तरफ जा रहा था। घर के बाहर बिजली का हाईवोल्टेज तार टूटकर जमीन पर गिरा था। यह भी पढ़ें- करंट से भैंस की मौत, थाने में दिया आवेदन अंकित ने ध्यान नहीं दिया और उसका पैर बिजली के तार के ऊपर पड़ गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद चीखपुकार मच गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.