सासाराम, फरवरी 19 -- नौहट्टा. एक संवाददाता। चुटिया थाना क्षेत्र के तिउरा सोनडीला पर करंट लगने से नंदकिशोर साह (55) की मौत हो गयी। बताया जाता है कि नंदकिशोर सोनडीला पर गुरूवार की दोपहर मे गेंहू का पटवन कर रहे थे। मोटर का तार टांगने के क्रम मे एक तार टूटकर उनके हाथ पर गिर गया। जिससे उनकी मौत हो गयी। सूचना पर पूर्व मुखिया बलराम सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गये। शव को गांव मे लाने की प्रकिया की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.