छपरा, अप्रैल 25 -- मांझी/ मढौरा। मांझी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में करंट लगने पर छत से गिरकर राजमिस्त्री की मौत हो गयी। मृतक जीतन कुमार बताया गया है जो रामदेव महतो का पुत्र था। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को जिले के मढौरा थाना क्षेत्र के असोइयां गांव में प्लास्टर का काम चल रहा था। जीतन कुमार समेत अन्य वहां राजमिस्त्री का काम कर रहे थे। इस दौरान बिजली का करंट लग जाने से वह नीचे गिर कर झुलस गया। गृहस्वामी ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे मढ़ौरा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद चिंताजनक स्थिति में उसे छपरा रेफर कर दिया गया। हालांकि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। गृहस्वामी रुस्तम ने बताया कि मृतक मजदूर के जीजा और मढ़ौरा थाना क्षेत्र के हसनपुरा निवासी कुंदन महतो ने एक गृह निर्माण कार्य का कॉन्ट्रैक्ट लिया था जहां 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.