पूर्णिया, मई 11 -- बनमनखी, संवाद सूत्र।बनमनखी थाना क्षेत्र के धरहरा पंचायत स्थित खुटहरी गांव में चापाकल पर करंट लगने से वृद्ध महिला के घायल होने की घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हाई वोल्टेज तार के पोल को तत्काल हटाने की मांग की है। जानकारी के अनुसार, खुटहरी गांव वार्ड संख्या-2 निवासी 60 वर्षीय बथुआ देवी रविवार को घर से कुछ दूरी पर नहर किनारे स्थित सार्वजनिक चापाकल से पानी लेने गई थीं। इसी दौरान उन्हें जोरदार करंट का झटका लगा, जिससे वह अचेत होकर कुछ दूरी पर जा गिरीं। यह भी पढ़ें- पांच महीने बाद भी नहीं बदला टूटा बिजली का खंभाघटना के बाद का नजारा घटना के बाद परिजनों एवं ग्रामीणों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए बनमनखी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.