करंट ने युवक के दोनों हाथ कटे, यूपीसीएल प्रबंध निदेशक पर मुकदमा
देहरादून, जुलाई 30 -- झूलती हाई टेंशन लाइन का करंट लगने से 35 वर्षीय युवक को अपने दोनों हाथ गंवाने पड़े। मामले में कोर्ट के आदेश पर पटेलनगर कोतवाली में यूपीसीएल के तत्कालीन प्रबंध निदेशक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मूल रूप से रुद्रप्रयाग जिले के त्युंखर गांव निवासी पिंकू लाल वाहन चालाते थे। उन्होंने अपने अधिवक्ता सोवेंद्र सिंह राणा और नवीन चमोली के जरिए कोर्ट में अपील की। बताया कि 23 अक्तूबर 2023 की दोपहर करीब तीन बजे वह रिस्पना से करगी चौक के पास इंडिया फैब्रिकेशन इंटीरियर के समीप सामान छोड़ने गए थे। गाड़ी सड़क किनारे लगाकर जैसे ही वह बाहर निकले वहां मानकों के विपरीत झूल रही 33 केवी हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आ गए। बिजली का तेज झटका उनके शरीर में लगा। उन्हें तुरंत पटेलनगर स्थित अस्पताल ले जाया गया। जहां से हालत बिगड़ने पर उन्हें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.