आरा, जून 11 -- पीरो, संवाद सूत्र करंट खाता नहीं खुलने से व्यापार करने वाले उपभोक्ताओं को संकट का सामना करना पड़ रहा है। पीरो निवासी उर्मिला देवी ने बताया कि करंट खाता खोलवाने के लिये एसबीआई की स्थानीय शाखा में गयी थी, लेकिन खाता खोलने के लिए संबंधित फार्म देने में आठ दिन लग गये। इसके बाद जिओ टैग में भी चार दिन लगे। काफी इंतजार करने के बाद भी खाता खोल पाना संभव नहीं हो सका। क्षेत्रीय कार्यालय को पत्र भेजकर उर्मिला देवी ने स्थानीय बैंकों में करंट खाता कम समय में खोले जाने के लिए निर्देशित करने का अनुरोध किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...