बिहारशरीफ, अप्रैल 4 -- शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। करंट का झटका लगने से युवक बिजली के खंभे से सीधे नीचे सड़क पर आ गिरा। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल युवक रंजीत कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल युवक इंटरनेट कंपनी का केबल बिछाने का काम करता है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शहर के खांडपर में युवक बिजली के खंभे चढ़कर केबल से कनेक्शन कर रहा था, तभी बिजली के झटके से युवक नीचे सड़क पर गिर गया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.