मिर्जापुर, मई 10 -- हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के परसिया मतवरिया गांव में शुक्रवार की रात करंट के झटके से कूड़े की आग में गिरा युवक झुलस गया। परिजनों ने उसे हलिया अस्पताल में भर्ती कराया है। क्षेत्र के परसिया मतवरिया गांव निवासी 40 वर्षीय प्रगास मौर्य खेत में जल रहे कूड़े को बुझा रहा था। उसी दौरान खेत के मेड़ पर प्रवाहित हो रहे करंट के झटके से वह कूड़े की आग में जा गिरा। जिससे वह गंभीर रुप से झुलस गया। चीख पुकार सुनकर उसकी पत्नी चंद्रकली मौके पर पहुंची और आग को किसी तरह बुझाया। तब तक आस-पास के लोग भी पहुंच गए। यह भी पढ़ें- सोनपुर के राहर दियारा में करंट लगने से पिता की मौत, पुत्र समेत तीन झुलसे ग्रामीणों की मदद से झुलसे युवक को आनन फानन में गांव के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...