कटिहार, मार्च 9 -- बरारी। बरारी प्रखंड के पूर्वी बारीनगर पंचायत अन्तर्गत वार्ड संख्या 11 में रविवार को 20 वर्षीय किसान की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान पूर्वी बारीनगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 गांधी ग्राम निवासी किसान विजय रविदास के पुत्र सुमित कुमार (20) के रूप में की गई है। बताया जाता है कि सुमित कुमार दक्षिणी भंडारतल पंचायत स्थित ईंट भट्टा के पास अपने मखाना के खेत में मोटर चलाकर फसल में पानी पटाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मोटर में बिजली का करंट आ गया। जिससे सुमित कुमार करंट की चपेट में आ गए। करंट का झटका इतना तेज था कि वह खेत में ही गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही खेत में काम कर रहे...