लखीसराय, जून 24 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। तेतरहट थाना क्षेत्र के महिसोना गांव में मंगलवार की सुबह खेत में काम करने के दौरान एक किसान की मौत, दूसरे किसान के घायल होने का मामला सामने आया वहीं दूसरी ओर इसी गांव में एक अन्य घटना में करंट के चपेट में आने से युवक के घायल होने का मामला सामने आया। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पहचान महिसोना गांव निवासी श्रीराम भगत के 24 वर्षीय पुत्र गुलशन कुमार के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार गुलशन कुमार का मंगलवार को ही देर शाम शादी के लिए पटना बारात जाना था। शादी की तैयारी में जुटे दूल्हे राजा घर में अतिरिक्त पंखा व लाइट जलाने के लिए तार जोड़ रहा था। यह भी पढ़ें- करंट के चपेट में आने से युवक घायल, इलाज के बाद चढ़ा घोड़ी इसी दौरान करंट के चपेट में आने से हादसे का शिकार हो गया। प...