कुशीनगर, मार्च 11 -- सेवरही, हिन्दुस्तान संवाद।स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम मंझरिया निवासी एक व्यक्ति की बालिग पुत्री कपड़ा सुखाने के दौरान विद्युत करंट की चपेट में आने से असमय काल के गाल में समा गई। घटना की जानकारी होने पर सेवरही थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।मंगलवार को सेवरही थाना क्षेत्र के ग्राम मंझरिया निवासी अंजली कुमारी 18 वर्ष पुत्री जितेन्द्र कपडे सुखाने के लिए तार पर कपड़ा डाल रही थी। अचानक बिजली के तार से करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची सेवरही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में एसएचओ सेवरही विनय कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.