सहरसा, फरवरी 19 -- सलखुआ, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के गोरियारी गांव वार्ड 12 में बुधवार अहले सुबह एक दर्दनाक हादसे में 56 वर्षीय मवेशी व्यापारी रामचन्द्र साह की बिजली करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के अनुसार, रामचन्द्र साह सुबह शौचालय से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान अचानक एक जर्जर बिजली तार गलकर उनके शरीर पर गिर गया। करंट लगते ही वह छटपटाने लगे। उनकी हालत देख घर के सदस्य और भाई पंकज साह तुरंत दौड़े। आनन-फानन में बेहोशी की अवस्था में उन्हें इलाज के लिए सलखुआ अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि संभवतः रास्ते में ही उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.