सहरसा, मई 30 -- सोनवर्षा राज, संवाद सूत्र। काशनगर थाना क्षेत्र के बिंदटोली गांव में शनिवार को पानी मोटर का तार जोड़ने के दौरान करंट लगने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कोपा पंचायत के भस्ती बिंदटोली वार्ड संख्या 4 निवासी सिंटू कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सिंटू कुमार नहाने के दौरान मोटर का तार जोड़ रहे थे। इसी क्रम में वह अचानक बिजली की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवर्षा राज ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- बिजली तार की चपेट में आने से एक की मौत युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी रिंकू देवी, दो छोटे बच्चों समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। घटना से पूरे...