करंट की चपेट में आया मजदूर, मेडिकल कालेज में भर्ती
देवरिया, जून 2 -- देवरिया, निज संवाददाता। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के सिरजम के समीप टेंट लगाने गया एक युवक करंट की चपेट में आने से झुलस गया। उपचार के लिए उन्हें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।गौरीबजार थाना क्षेत्र के ग्राम सिरजम निवासी वीरू कनौजिया (23) एक टेंट में काम करता है। गांव के बगल में ही एक व्यक्ति के यहां कोई आयोजन था, जिसमें वह टेंट लगाने गया था, अचानक वह करंट की चपेट में आ गया और झुलस गया। यह देख साथियों ने तत्काल उसे उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज पहुंचाया, जहां देर शाम तक उसका उपचार चल रहा था। यह भी पढ़ें- करंट की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत लोगों का कहना था कि टेंट लगाते समय लोहे की सीढ़ी करंट में सट गई और वह झुलस गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.