बदायूं, जनवरी 28 -- कुंवरगांव। नगर के रामलीला मैदान के पास स्थित लोहे के बिजली के खंभे में लंबे समय से करंट उतर रहा था। शाम हुई बारिश के दौरान खंभे के पास से गुजर रहे गोवंश करंट की चपेट में आ गया। तेज करंट लगने से गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर गौ रक्षा सेवा दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने अधिशासी अभियंता चिरौंजी सिंह को फोन पर करंट से गोवंश की मौत की जानकारी दी। बताया गया कि लोहे का खंभा नीचे से गला हुआ था। विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और लाइन को सुचारू करने में जुट गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.