करंट की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, मचा कोहराम
अररिया, मई 13 -- पलासी (ए.सं)। पलासी थाना क्षेत्र अंतर्गत चहटपुर पंचायत के पलासी वार्ड संख्या नौ में मंगलवार की शाम करंट की चपेट में आने से एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। वह पशुपालक था मृतक मो तारिक चहटपुर पलासी वार्ड नौ निवासी स्व गयास का बेटा था। घटना उस वक्त हुई जब मो तारिक पशुओं के लिए चारा लेने घर से निकला था। इसी दौरान पलासी बस्ती के कन्या मध्य विद्यालय के समीप ट्रांसफार्मर के समीप अचानक करंट की चपेट में आ गया। घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गयी। वह पशुपालक था। मजदूरी भी करता था। इधर सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे और इसकेबाद परिजनों को जानकारी दी। यह भी पढ़ें- करंट की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, मचा कोहराम युवक की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.