सुल्तानपुर, मार्च 15 -- चांदा, संवाददाता। स्थानीय चांदा कोतवाली क्षेत्र के बैंतीकला गांव में रविवार को बिजली के करंट की चपेट में आने से एक 12 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। बैतीकला गांव निवासी राम भरोसे निषाद चाट का ठेला लगाकर किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनकी तीन बेटियों में सबसे बड़ी बेटी खुशी निषाद (12) रविवार को घर के पास ही किसी कार्य के दौरान अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गई। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलसकर गिर पड़ी। परिजन व ग्रामीण उसे आनन-फानन में बचाने का प्रयास करते रहे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।घटना की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। बेटी की अचानक मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी इस हृदयविदारक ...