गोरखपुर, जनवरी 15 -- महुआपार, हिन्दुस्तान संवाद। बड़हलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम तीहामुहम्मदपुर में गुरुवार दोपहर करंट की चपेट में आने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बालक अपने नाना के यहां रहता था। परिजनों के अनुसार, गुरुवार को करीब दोपहर डेढ़ बजे अनिल गौड़ उर्फ कान्हा पुत्र रामाश्रय गौड़ (10 वर्ष) अन्य बच्चों के साथ पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान एक पतंग गांव में स्थित पेड़ पर फंस गई। पतंग उतारने के लिए वह पेड़ पर चढ़ गया। पेड़ के पास से 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी। पतंग निकालने के दौरान वह लाइन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि आबादी के बीच से हाईटेंशन लाइन गुजरना खतरे को दावत द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.