करंट की चपेट में आने से होटल संचालक की दर्दनाक मौत, परिवार में मातम
गोंडा, जून 30 -- धानेपुर (गोंडा), संवाददाता। गोंडा के धानेपुर थाना क्षेत्र के शुक्लागंज चौराहे पर मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में जलपान गृह संचालक की बिजली करंट लगने से मौत हो गई। इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत त्रिभुवन नगर ग्रंट स्थित शुक्लागंज चौराहे पर पश्चिम बंगाल के उत्तर चौबीस परगना जिले के बनगांव निवासी दीपांकर कुण्डू (45) पिछले करीब बीस वर्षों से अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ किराये की दुकान में होटल का संचालन कर रहे थे। मंगलवार की दोपहर दुकान के भीतर अचानक बिजली का करंट लगने से वे बेहोश होकर गिर पड़े। यह भी पढ़ें- करंट की चपेट में आने से होटल संचालक की दर्दनाक मौत, परिवार में मातम परिजन तुरंत उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.