करंट की चपेट में आने से हलवाई की मौत
कन्नौज, जून 11 -- छिबरामऊ, संवाददाता। कस्बा विशुनगढ़ में मिठाई की दुकान में काम कर रहे कारीगर की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विशुनगढ़ के मोहल्ला नुनार निवासी रामकुमार कश्यप का बेटा अंकित (21) पिछले कई सालों से एक मिठाई की दुकान पर काम करता था। गुरूवार की सुबह करीब साढ़े 9 बजे वह इलेक्ट्रिक कढ़ाई का प्लग बिजली के बोर्ड लगा रहा था, तभी अचानक वह किसी तरह करंट की चपेट में आ गया। उसकी चीख सुन अन्य लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे तार से अलग किया और इलाज को सौ शैय्या अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर मृतक के परिजन भी रोते-बिलखते हुए अस्पताल पहुंच गए। मृतक की मां रजनी, भाई अंकुश, मोहित, बहन हिमांशी व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.