करंट की चपेट में आने से सांड की मौत, गोरक्षा वाहिनी ने कराया अंतिम संस्कार
रामपुर, मई 20 -- नगर में बुधवार को माता चौराहे वाली मंदिर के निकट एक बिजली के पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से एक सांड की मौत हो गई। घटना कुलदीप माली के घर के पास हुई, जहां सांड पोल से टकरा गया और मौके पर ही उसकी जान चली गई। घटना की सूचना मिलने पर गोरक्षा वाहिनी के जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह लोधी अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद सांड का हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार कराया गया। मौके पर कुलदीप फूल माली, अरुण चंद्रवंशी, राजेश कुमार, कांस्टेबल मुकुल चौधरी, कांस्टेबल अमित, नगर पंचायत कर्मी(सुपरवाइजर) विशाल, शुभम यादव व सुंदर पांडे समेत अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- करंट की चपेट में आने से सांड की मौत, गोरक्षा वाहिनी ने कराया अंतिम संस्कार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.