कानपुर, अगस्त 6 -- कानपुर देहात, संवाददाता। रनियां थाना क्षेत्र के खानपुर खड़ंजा के पास स्थित टाटा वर्कशॉप में काम करते समय बिल्सरायां गांव का रहने वाले दो श्रमिक बुधवार दोपहर में करंट की चपेट में आ गए । उनको किसी तरह अलग करने के बाद सहकर्मी मेडिकल कालेज अकबरपुर लाए। यहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद एक श्रमिक को मृत घोषित कर दिया।जबकि दूसरे को भर्ती कर उपचार शुरू किया। बिलसरायां गांव का रहने वाला अट्ठाइस वर्षीय सूरज पुत्र विनोद खानपुर खड़ंजा रनियां के पास स्थित टाटा वर्कशाप में काम करता था। बुधवार सुबह वह गांव के ही अमन कुमार व बबलू आदि के साथ काम करने के लिए वर्कशाप में आया था। दोपहर में वहां काम करते समय वह करंट की चपेट में आ गया। उसको बचाने के प्रयास में अमन कुमार पुत्र राम प्रकाश को भी करंट लग गया। किसी तरह उनको बचाने...