देवरिया, नवम्बर 24 -- बरियारपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के धुसवा में करंट की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। बरियारपुर थाना क्षेत्र के धुसवा की रहने वाली 65 वर्षीय पानमती देवी पत्नी सुकई गुप्ता शनिवार की रात अपने घर पर थी। अचानक करंट की चपेट में आ गई। जिससे उनकी मौत हो गई। उस समय पति सुकई गुप्ता धुसवा चौराहे पर सब्जी की दुकान लगाने के लिए गए थे। मृतका के दोनों बेटे इन दिनों दिल्ली में है। महिला की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। पति सुकई दहाड़ मारकर रोने लगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.