करंट की चपेट में आने से विद्युतकर्मी की मौत
कौशाम्बी, जून 13 -- पड़ोसी जनपद फतेहपुर निवासी एक विद्युत कर्मी की शुक्रवार को करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के मखौवा गांव का 52 वर्षीय गेंदलाल पुत्र रघुराज संविदा विद्युतकर्मी था। शुक्रवार की सुबह वह लाइनमैन दिनेश कुमार के साथ बिजली की लाइन ठीक करने गया था। इसी दौरान करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया था। परिवार वालों ने उसको कौशाम्बी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान शाम को उसकी सांसें थम गईं। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों के आंसू थामे नहीं थम रहे हैं। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.