मुजफ्फरपुर, अप्रैल 2 -- मुजफ्फरपुर, वसं। माड़ीपुर इलाके में गुरुवार सुबह 10.30 बजे ट्री कटिंग के दौरान करंट की चपेट में आने से लाइनमैन झुलस गया। गंभीर हालत में 35 वर्षीय मो. मुस्ताक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसका शरीर 50 प्रतिशत तक जल गया है। कार्यपालक अभियंता विजय कुमार ने बताया कि 11 हजार इमरजेंसी फीडर में शटडाउन के बावजूद अचानक लाइन में रिटर्निंग करंट प्रवाहित हो गया। पोल पर चढ़कर काम कर रहे मो. मुस्ताक करंट की चपेट में आ गया। विद्युत उपभोक्ता मंच के सचिव राजेश कुमार व मानव बल यूनियन के जिलाध्यक्ष गन्नौर कुमार गुप्ता ने बताया कि सुरक्षा किट के अभाव में कार्य के दौरान अक्सर हादसे होते हैं। हादसों में कई बार मानव बल की जान चली जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.