संभल, फरवरी 20 -- रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव खोजापुर के जंगल में गुरुवार देर शाम करंट की चपेट में आने से मोर की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने मोर के शव को सुरक्षित रख दिया। टीम ने बताया कि शुक्रवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उसके बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा। थाना क्षेत्र के गांव खोजापुर के जंगल में गुरुवार को राष्ट्रीय पक्षी मोर जंगल में मृत अवस्था में पड़ा मिला। मोर को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर वन क्षेत्राधिकारी ब्रजमोहन मौके पर पहुंच गए। टीम ने मोर के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि मोर की मौत पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से करंट लगने के कार...