बक्सर, जून 1 -- पेज तीन के लिए ---- मातम नीम के पेड़ में दौड़ रहा था हाईटेंशन करंट, ग्रामीणों में आक्रोश महीनों से जर्जर तार की शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई फोटो संख्या 23 कैप्शन-सोमवार को राजमिस्त्री की मौत के बाद घटनास्थल पर जुटी भीड़। बक्सर, हमारे संवाददाता। राजपुर थाना क्षेत्र के डिहरी गांव में करंट की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है। वहीं बिजली कंपनी के अभियंताओं की लापरवाही पर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। मृतक युवक की पहचान डिहरी गांव निवासी गोपाल राम के पुत्र संदीप कुमार के रूप में हुई है।

घटना का विवरण ग्रामीणों के अनुसार राजमिस्त्री अपने गांव गांव में भवन निर्माण कार्य में लगा हुआ है। भीषण गर्मी और तेज धूप से राहत पाने के लिए वह पास स्थित एक नीम के पेड़ की छांव में गया। इसी ...