पाकुड़, फरवरी 27 -- अमड़ापाड़ा, एक संवाददाता। प्रखंड के बरबास्को गांव में शुक्रवार की सुबह करीब 08:00 बजे घर का बिजली तार ठीक करने के दौरान 35 वर्षीय सुनील टुडू गंभीर रूप से झुलस गया और पोल से गिर कर जख्मी हो गया। आनन-फानन में परिजनों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। बताया जाता है कि वीरान टुडू का पुत्र सुनील टुडू खुद से बिजली सुधारने के लिए पोल पर चढ़ा था, तभी वह करंट की चपेट में आकर नीचे गिर पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...