करंट की चपेट में आने से युवक जख्मी, रेफर
आरा, मई 22 -- पीरो। करंट की चपेट में आने से पीरो नगर परिषद क्षेत्र के बलुआ टोला का निवासी पवन कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराये जाने के बाद आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बलुआ टोला निवासी भुंवर यादव का पुत्र पवन कुमार बिजली पोल पर चढ़कर वाई फाई का तार फैला रहा था। इस बीच करंट के संपर्क में आने से जख्मी हो गया। घटना को ले नगर परिषद क्षेत्र के बिहिया रोड में अफरातफरी मच गयी। यह भी पढ़ें- बांका: धर्मपुर गांव में करंट लगने से व्यक्ति मूर्छित, गंभीर हालत में रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.