औरंगाबाद, फरवरी 26 -- गोह प्रखंड के खरांटी गांव में गुरुवार को बांस काटने के दौरान करंट की चपेट में आने से 32 वर्षीय अमित कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 75 वर्षीय रामाधार ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक अमित कुमार, रामवचन ठाकुर के पुत्र थे और बारूनडीह गांव के निवासी बताए जाते हैं। घायल रामाधार ठाकुर का इलाज अस्पताल में चल रहा है। ग्रामीण व्यास संजय सागर ने बताया कि दोनों व्यक्ति बांस काट रहे थे, तभी अचानक बिजली के संपर्क में आ गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने अमित कुमार को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त हुई है और मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है और प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.