करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
बाराबंकी, मई 12 -- रामसनेहीघाट। टिकरा गांव में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। खेवराजपुर मजरे टिकरा निवासी विशाल कन्नौजिया (32 ) पुत्र भवानी प्रसाद गांव में एक इलेक्ट्रिशियन के साथ सहायक के रूप में कार्य कर रहे थे। मंगलवार को वह बिजली का तार जोड़ने के लिए सीढ़ी पर चढ़े थे। इसी दौरान अचानक करंट लगने से वह सीढ़ी से नीचे गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ में काम कर रहे छोटू और सूरज आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- हलई बाजार में करंट लगने से युवक की मौत युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। परिवार में पत्नी नीलम, चार वर्षीय पुत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.