गढ़वा, फरवरी 3 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के बलीगढ़ गांव के पास पटवन करने के दौरान बिजली करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक बेलहारा गांव निवासी 45 वर्षीय योगेंद्र चौधरी बताया गया है। घटना के संबंध में मृतक के भाई चंद्रदीप चौधरी ने आरोप लगाया है। कि सुरेश बैठा के द्वारा नीलगाय से खेती बचाने के लिए बिजली का तार बिछाया गया था। उसका भाई योगेंद्र सुबह छह बजे पटवन करने के लिए अपने खेत में गया हुआ था। उसी दौरान नाले की मुहानी को खोल रहा था। उक्त क्रम में बिजली करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गया। उससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद उसका शव खेत में ही पड़ा रहा है। जब ग्रामीणों ने उसे देखा तो जानकारी परिजनों को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन घटना स्थल पर पहुंचे तो उसे मृत पाया। घटना की सूचना मुखिया अनीता देवी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.