इटावा औरैया, जून 16 -- इकदिल। क्षेत्र के गांव नगला ठाकुरी में मंगलवार शाम राष्ट्रीय पक्षी मोर की बिजली करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया गया कि मोर उड़ते समय 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...