मुजफ्फरपुर, अप्रैल 23 -- मड़वन। करजा थाना क्षेत्र की जियन खुर्द पंचायत के वार्ड 10 मड़वन में गुरुवार को करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मृतक सुधीर कुमार का 28 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार था। वह मेडिकल का छात्र था। घर में इन्वर्टर का कनेक्शन कर रहा था। इसी बीच वह करेंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मुखिया विकास कुमार सिंह ने बताया कि छात्र का मड़वन जनता चौक पर क्लीनिक है। परिजनों ने छात्र का दाह संस्कार कर दिया। इस संबंध में करजा थानेदार रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं मिली है। यह भी पढ़ें- नैनीजोर बिहार घाट पर गंगा में डूबने से युवक की मौत यह भी पढ़ें- युवक की हालत बिगड़ी, मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.