करंट की चपेट में आने से मिस्त्री की मौत
चित्रकूट, मई 31 -- चित्रकूट। मुख्यालय कर्वी के द्वारिकापुरी निवासी पप्पू के 22 वर्षीय बेटे अजय कुमार की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। बताते हैं कि अजय कुमार प्लंबर मिस्त्री था। वह रविवार को सुबह अपने दोस्त वैभव के साथ नई दुनिया में प्लंबरिंग का काम करने गया था। दोस्त वैभव को उसने पानी लाने के लिए भेज दिया। इधर वह तार जोड़ रहा था। इसी दौरान करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रुप से झुलस गया। मौके पर पहुंचे दोस्त ने आनन-फानन उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक के एक भाई व एक बहन है। यह भी पढ़ें- करंट लगने से रेलकर्मी की मौत, घर में मचा कोहराम मौत से मां रामरती समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव घर ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.