करंट की चपेट में आने से मासूम झुलसा
उन्नाव, मई 16 -- नवाबगंज, संवाददाता। बिजली बोर्ड में पंखे का तार लगाते समय शनिवार सुबह मासूम करंट की चपेट में आकर झुलस गया। आनन फानन ग्रामीण उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मासूम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। असोहा थाना क्षेत्र के मोहनीखेड़ा गांव के रहने वाले सुनील शनिवार को किसी काम से हरचंदपुर गांव गया था और उसकी पत्नी सावित्री रिश्तेदार को देखने उन्नाव आई थी। इसीलिए सुनील अपने सात वर्षीय बेटे आर्यन को पड़ोसी के घर में छोड़ गया था। यहां आर्यन पंखे का तार को बिजली बोर्ड में लग रहा था। इस दौरान वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। यह भी पढ़ें- करंट से झुलसा किशोर जानकारी पर लौटे पिता समेत ग्रामीण उसे निजी साधन से सीएचसी नवाबगंज लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख उसे जिला अस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.