सोनभद्र, अप्रैल 6 -- कोन, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरहमोरी के टोला ससनई में रविवार की शाम तेज हवा के चलते बिजली का पोल और तार टूटकर जमीन पर गिरने से मां व उसके दो मासूम बच्चे झुलस गए। तार टूटने के बाद भी उसमें करंट प्रवाहित होता रहा, जिससे हादसा हो गया।ग्राम पंचायत बरहमोरी के टोला ससनई निवासी 30 वर्षीय सूरतनिया देवी पत्नी राम प्रवेश चेरो रविवार की शाम घर से कुछ दूर हैंडपंप से पानी लेकर लौट रही थी। इसी दौरान उनका पैर जमीन पर गिरे तार में उलझ गया और वह उसकी चपेट में आ गईं। मां को तड़पता देख उनके साथ मौजूद दो मासूम बच्चे तीन वर्षीय अमिनंदन व चार वर्षीय अर्चना घबराकर उनसे लिपट गए, जिससे वे भी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों व ग्रामीणों ने आनन-फानन में तीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.