कानपुर, अप्रैल 2 -- कानपुर देहात। मूसानगर कस्बे के छिपैठी मोहाल में रहने वाले एक बुजुर्ग गुरुवार को सबमर्सिबल से पानी भरते समय पास में लगे टीनशेड के पोल में उतरे करंट की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सभासद की सूचना पर एसओ मूसानगर ने वहां पहुंचकर उनके बहनोई व पुत्रियों को सूचना देने के साथ घटना की छानबीन शुरू की। मूलरूप से ग्राम जखौला थाना कुरारा हमीरपुर के रहने वाले 65 साल के मुख्तार बेग करीब पच्चीस साल से मूसानगर में मकान बनाकर रह रहे थे। इसके साथ ही वह घर में परचून की दुकान किए थे। उनकी पुत्रियों मंतशा, पिंकी, अलीसा, निक्की व अलीना की शादियां हो चुकी हैं। चार साल पहले उनकी पत्नी रहीशा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद से वह घर में अकेले ही निवास कर रहे थे। गुरुवार को वह टीनशेड के नीचे लगे सब मसिर्सबल से पानी भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.