करंट की चपेट में आने से फैक्ट्री कर्मी की मौत
कानपुर, जून 12 -- सरसौल। रूमा स्थित यूपीएसआईडीसी में एक धागा फैक्ट्री में शुक्रवार को 47 वर्षीय मजदूर की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। महाराजपुर के एमा गांव निवासी हरिहर सिंह उर्फ मंटी यूपीएसआईडीसी स्थित एक धागा फैक्ट्री में मजदूरी करते थे। शुक्रवार को वह फैक्ट्री में काम कर रहे थे, तभी अचानक करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। घटना की जानकारी मिलते ही फैक्ट्री प्रबंधन ने उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि काम करने के दौरान करंट की चपेट में आने से मौत होने की बात सामने आई है। यह भी पढ़ें- करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.