करंट की चपेट में आने से पांच वर्षीय मासूम की मौत
सिद्धार्थ, मई 13 -- मिश्रौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। कठेला समय माता थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में मंगलवार को करंट की चपेट में आने से पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।रामनगर निवासी अमीरुल्लाह का पांच वर्षीय पुत्र नफीस अहमद मंगलवार को गांव में स्थित अपने दूसरे घर की ओर जा रहा था। इस दौरान मुख्य मार्ग से सटे एक निजी आम के बाग के किनारे लगाए गए नंगे बिजली तार की चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले बच्चे का हाथ तार में फंसा, फिर तार उसके गले से छू गया। यह भी पढ़ें- रामनगर में करंट से किशोर की मौत करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.