वाराणसी, जून 27 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बेनियाबाग स्थित राम सिंह अखाड़े में शुक्रवार रात 23 वर्षीय शिवम गौड़ उर्फ हर्ष की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। बड़ी पियरी निवासी हर्ष के साथ यह घटना उस वक्त हुई जब वह पहलवानी कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। शिवम रोज की तरह बेनिया स्थित रामसिंह अखाड़े में पहलवानी का अभ्यास करने गए थे। प्रैक्टिस के दौरान वह वहां से गुजर रहे बिजली के खुले तार की चपेट में आ गए। करंट का झटका इतना जोरदार था कि शिवम मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े। यह भी पढ़ें- टूटे हाई टेंशन तार की चपेट में आने से किसान की मौत, पेज 3 लीड घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस और युवक के परिजन बदहवास हालत में पहुंचे। आनन-फानन में शिवम को कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल...