प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 22 -- कुंडा कोतवाली के इन्छा का पुरवा डुहिया गांव निवासी मंहगू लाल का 28 वर्षीय बेटा राजू शुक्रवार को दिन मे करीब 10.30 बजे घर के विद्युत बोर्ड में प्लग लगा रहा था। तभी कहीं तार कटा होने से वह अचानक करंट की चपेट में आकर झुलस गया। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। कोतवाली के गुलाम चिश्ती का पुरवा गांव निवासी जगदीश की 35 वर्षीय पत्नी उमा देवी घर में काम करने के दौरान करंट की चपेट में आकर झुलस गई। घबराए परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...